Morena Harsh Fire Viral Video : युवकों ने जन्मदिन पार्टी के दौरान की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, हरकत में आई पुलिस
Morena Harsh Fire Viral Video : युवकों ने जन्मदिन पार्टी के दौरान की हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, हरकत में आई पुलिस |

Morena Harsh Fire Viral Video | Source : IBC24
मुरैना। Morena Harsh Fire Viral Video : चंबल अंचल में हथियार रसूख का प्रतीक बन गए हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया पर कई लाेग हथियारों के साथ फोटो-वीडियो डालते हैं। जिससे उनका क्षेत्र में भौकाल बने, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक दर्जन से अधिक युवा हथियार लिए जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं। जन्मदिन पार्टी मनाने के दौरान दो युवक दो बंदूकों से फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फायरिंग और जन्मदिन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर युवकों ने वायरल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि चंबल इलाके में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का यह कोई नया ट्रेंड नहीं है इससे पूर्व में भी कई लोगों ने चंबल की बीहड़ और गाड़ियों पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुए हैं हालांकि कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से अवैध बंदूकें भी जप्त की हैं।हालांकि पुलिस ने जन्मदिन मनाने वाले युवकों को चिन्हित करने का काम क्राइम ब्रांच की टीम और थाना प्रभारी को दिया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी उसके बाद पता लगेगा कि दोनों युवकों पर जो बंदूके हैं वह वैध है या अवैध।
सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं हालांकि पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है लेकिन चंबल इलाके में युवाओं को हथियारों के साथ अब काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है इसके लिए पुलिस भी सभी थाना क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ कार्यक्रम कराकर युवाओं को जागरूक करने का काम करेगी और यह भी बताएगी कि अगर अपराध करेंगे तो अपराधियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Morena Harsh Fire Viral Video
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरैना जिले के चंबल अंचल में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक दर्जन से अधिक युवा जन्मदिन पार्टी के दौरान हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं, और दो युवक बंदूकों से फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Youths indulged in celebratory firing during a birthday party, the video went viral on social media, police swung into action
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm