Home » Mahakumbh 2025 » On Mauni Amavasya, around 7.64 crore people took a holy dip in the Triveni Sangam
Prayagraj Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर करीब 7.64 करोड़ लोगों ने लगाई त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी, अब तब इतने श्रद्धालु कर चुके हैं पवित्र स्नान
Ads
Prayagraj Mahakumbh 2025 : बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर शाम आठ बजे तक 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई।
महाकुंभ नगर। Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना के बाद ही पूरे दिन श्रद्धालुओं का हुजूम गंगा और संगम तट पर आता रहा। मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर शाम आठ बजे तक 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर शाम आठ बजे तक 10 लाख से अधिक कल्पवासियों समेत कुल 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। इस दौरान, हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
मेला प्रशासन के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ मेले में अभी तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में चारों दिशाओं से करोड़ों की संख्या में लोगों का आना जारी रहा और जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया जिससे लोग सड़क के बजाय पार्क में बैठ गए।
भगदड़ में 30 लोगों की मौत
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार सुबह मची भगदड़ पर मेला अधिकारी और DIG कुंभ वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM मेला विजय किरण आनंद और डीआईजी मेला वैभव कृष्णा ने श्रद्धालुओं की मौत का आधिकारिक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है, इनमें 25 मृतकों की पहचान कर ली गई हैं। वहीं, 36 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाकुंभ मेला हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 जनवरी के महीने में शुरू होगा। मेला का आयोजन कई दिनों तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान करने आते हैं।
महाकुंभ मेले में कितने श्रद्धालु आते हैं?
महाकुंभ मेला एक विशाल धार्मिक आयोजन होता है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। जैसे कि 2025 में, मेला प्रशासन के अनुसार 7.64 करोड़ लोग मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए गंगा तट पर आए थे।
महाकुंभ में भगदड़ क्यों हुई?
महाकुंभ में भगदड़ की घटना आमतौर पर अत्यधिक भीड़ के कारण होती है। 2025 के महाकुंभ में, एक दुर्घटना में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जो एक ऐसे समय में हुई जब बहुत बड़ी संख्या में लोग एक स्थान पर इकट्ठा हो रहे थे।
क्या महाकुंभ 2025 में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं?
हां, महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम किए जाते हैं। भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से कई उपाय किए जाते हैं।
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा क्यों की गई?
महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने और धार्मिक माहौल को और भी भव्य बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाती है। यह एक पारंपरिक आयोजन है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।