ठाणे में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 19, 2022 11:08 am IST

Thane covid cases 2022  : ठाणे, 19 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,07,777 हो गयी है तथा दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,861 हो गई है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये नए मामले शुक्रवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि ठाणे में संक्रमण से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,277 है और कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 3,391 है।

भाषा रवि कांत शोभना

शोभना


लेखक के बारे में