ठाणे, 19 सितंबर (भाषा) पुलिस ने जिले के कल्याण इलाके में कई ऑनलाइन सट्टेबाजी पोर्टल के जरिए जुए का रैकेट चलाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने सट्टेबाजी के लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने वाले महंगे लैपटॉप, कई मोबाइल हैंडसेट, सिम कार्ड, डेबिट/एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक के साथ-साथ एक लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
जुए का रैकट कथित तौर पर ‘लोटस365 एमडी पैनल’, ‘लोटस365.ब्लू’ और ‘लोटस365एक्सचेंज.विन’ जैसे सट्टेबाजी पोर्टल के जरिए चलाया जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र जुआ निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध शाखा की इकाई-तीन मामले की जांच कर रही है।
भाषा सुमित पवनेश
पवनेश