Delhi CM Rekha Gupta: भाजपा के इस मुख्यमंत्री को जारी हुआ नोटिस, SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला

Ads

भाजपा के इस मुख्यमंत्री को जारी हुआ नोटिस, SIR प्रक्रिया के तहत चुनाव आयोग ने मांगा जवाब, Election Commission issues notice to Delhi CM Rekha Gupta

  •  
  • Publish Date - September 19, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - September 19, 2026 / 09:21 PM IST

नई दिल्ली। Delhi CM Rekha Gupta दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी उन मतदाताओं की सूची में सामने आया, जिनके रिकॉर्ड में विसंगति पाई गई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, इसी आधार पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। हालांकि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनकी प्रविष्टि में दर्ज विसंगति दूर कर दी गई और उनका रिकॉर्ड क्लियर कर दिया गया।

Delhi CM Rekha Gupta वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के नाम भी SIR के दौरान नोटिस पाने वाले मतदाताओं में शामिल हैं। केजरीवाल के पिता गोबिंद राम केजरीवाल, मां गीता देवी, पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटे पुलकित केजरीवाल के रिकॉर्ड पिछली SIR से मैप नहीं होने की श्रेणी में रखे गए हैं।

नोटिस का मतलब नाम कटना नहीं

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक किसी मतदाता को नोटिस जारी किया जाना उसे मतदाता सूची से बाहर करने या अयोग्य घोषित करने के बराबर नहीं है। संबंधित मतदाता को अपनी पात्रता और रिकॉर्ड से जुड़ी स्थिति स्पष्ट करने का मौका दिया जा रहा है। रेखा गुप्ता के मामले में दस्तावेजों की जांच के बाद इसी प्रक्रिया के तहत विसंगति दूर की गई।