झुग्गी बस्ती में आग लगने से पांच घर जलकर नष्ट

Ads

झुग्गी बस्ती में आग लगने से पांच घर जलकर नष्ट

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 06:44 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 06:44 PM IST

ठाणे, 18 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा (पश्चिम) में गैस सिलेंडर फटने के बाद एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई जिसमें पांच घर जलकर नष्ट हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना के समय घरों में कोई मौजूद नहीं था इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि आग ‘सहयोग सोसाइटी’ के पीछे खारेगांव पुल के पास स्थित झोपड़ियों में लगी।

तडवी के अनुसार, नियंत्रण कक्ष को सुबह नौ बजकर 23 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया और जांच की जा रही है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश