पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म

पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म

पुणे में 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: April 9, 2022 2:37 pm IST

पुणे, नौ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने 12 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को पुणे रेलवे स्टेशन और मालधक्का चौक के बीच एक सार्वजनिक शौचालय में हुई।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब लड़की के एक परिचित ने आरोपी को उस सार्वजनिक शौचालय में घुसते देखा जिसे पीड़िता इस्तेमाल कर रही थी। इसके बाद उसने शोर मचा दिया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिचित के शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार ने पुलिस में भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कराया है।’’

उन्होंने बताया कि अधेड़ उम्र का फरार आरोपी बेघर है तथा वह इसी इलाके में रहता है। लड़की का परिवार उसे जानता है।

भाषा गोला संतोष

संतोष


लेखक के बारे में