ठाणे में कोविड-19 के 15 नये मामले

ठाणे में कोविड-19 के 15 नये मामले

ठाणे में कोविड-19 के 15 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: April 18, 2022 9:26 am IST

ठाणे, 18 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,892 हो गई है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये नये मामले रविवार को सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारी ने कहा कि जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11,889 पर स्थिर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,605 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 बनी हुई है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में