ठाणे में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, दो दोस्तों पर मामला दर्ज
ठाणे में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, दो दोस्तों पर मामला दर्ज
ठणे, 23 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 15 वर्षीय एक किशोरी ने दो दोस्तों द्वारा उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक किए जाने से परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि 18 जून की इस घटना के संबंध में 17 और 18 वर्ष के दो लड़कों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान होकर नाबालिग लड़की ने 18 जून की शाम को अपने घर पर फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने आरोपी लड़कों में से एक के मोबाइल फोन से अपनी कुछ तस्वीरें ली थीं और वीडियो बनाए थे। इसके बाद आरोपियों ने इन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक किसी को पकड़ा नहीं गया है और जांच जारी है।
भाषा
खारी मनीषा
मनीषा

Facebook


