ठाणे में कोविड-19 के 155 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 155 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 155 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 2, 2022 9:41 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), दो जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,10,243 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के अभी तक 1,63,612 मामले सामने आए हैं, जबकि मृतक संख्या 3,407 है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में