ठाणे में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे में धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: May 28, 2024 / 07:51 pm IST
Published Date: May 28, 2024 7:51 pm IST

ठाणे, 28 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान मामूली मुद्दे पर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार रात भिवंडी के सरावली गांव में हुई घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे एक धार्मिक जुलूस के दौरान गुलाल फेंकने को लेकर समूहों में झड़प हो गई।

अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में