महाराष्ट्र में कोविड-19 के 41,327 नए मामले, 29 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 41,327 नए मामले, 29 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 41,327 नए मामले, 29 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: January 16, 2022 9:18 pm IST

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41,327 नए मामले सामने आए जबकि 29 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सामने आए नए मामलों में ओमीक्रोन स्वरूप के आठ नए मामले भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, शनिवार को राज्य में संक्रमण के 42,462 मामले दर्ज किए गए थे।

विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 40,386 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके साथ ही अब तक राज्य में 68,00,900 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 94.3 फीसदी है।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में