नाफेड के पूर्व अध्यक्ष चांगदेवराव होलकर का निधन

नाफेड के पूर्व अध्यक्ष चांगदेवराव होलकर का निधन

नाफेड के पूर्व अध्यक्ष चांगदेवराव होलकर का निधन
Modified Date: July 23, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:58 pm IST

नासिक, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) के पूर्व अध्यक्ष चांगदेवराव होलकर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

होलकर (92) का जिले के लासलगांव स्थित उनके आवास पर हृदयाघात से निधन हो गया।

उनके परिवार में पत्नी और चार पुत्र हैं।

होलकर राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास फाउंडेशन (एनएचआरडीएफ) के अध्यक्ष भी रहे।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में