ठाणे में कोविड-19 के 582 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,629 हुई

ठाणे में कोविड-19 के 582 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,629 हुई

ठाणे में कोविड-19 के 582 नए मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,629 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 28, 2022 9:24 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 582 नए मामले आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,26,053 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले सोमवार को सामने आए और उपचाराधीन रोगियों की संख्या वर्तमान में 5,629 है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,07,480 हो गई है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में