एएआईबी को बताना चाहिए कि एआई-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी करने में क्यों देरी हुई : शाइना

एएआईबी को बताना चाहिए कि एआई-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी करने में क्यों देरी हुई : शाइना

एएआईबी को बताना चाहिए कि एआई-171 हादसे की अंतिम रिपोर्ट जारी करने में क्यों देरी हुई : शाइना
Modified Date: June 12, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:15 pm IST

मुंबई, 12 जून (भाषा) शिवसेना नेता शाइना एनसी ने शुक्रवार को कहा वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) को पिछले साल दुर्घटनाग्रस्त एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 की अंतिम जांच रिपोर्ट को जारी करने में हुई देरी का कारण बताते हुए एक हफ्ते में स्थिति रिपोर्ट जारी करनी चाहिए।

शिवसेना प्रवक्ता ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा कि हादसे के शिकार लोगों के परिवार पिछले एक साल से न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि एएआईबी एक हफ्ते के अंदर देरी की वजह बताते हुए एक स्थिति रिपोर्ट जारी करेगा… यह घटना 12 जून, 2025 को हुई थी और (अंतिम रिपोर्ट जारी करने के लिए) तय की गई एक साल की समय-सीमा का पालन किया जाना चाहिए।’’

शाइना ने कहा कि पायलट के एक संगठन ने न्यायिक जांच की मांग की है, और अगर कोई इलेक्ट्रिक खराबी थी, तो उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं चाहते, इसलिए ये नतीजे बहुत महत्वपूर्ण हैं।’’

एएआईबी ने पिछले साल जुलाई में एक अंतरिम रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें हादसे की कोई वजह नहीं बताई गई थी। हालांकि, एक पैराग्राफ में यह संकेत दिया गया था कि उड़ान भरने के बाद ‘फ्यूल स्विच’ बंद हो गए थे।

अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत, दुर्घटना की अंतिम रिपोर्ट एक साल के भीतर आने की उम्मीद है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने आठ मई को कहा था कि जांच अंतिम चरण में है और रिपोर्ट एक महीने के भीतर आने की संभावना है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में