ठाणे में चोरी का आरोपी पुलिस हवालात से फरार

Ads

ठाणे में चोरी का आरोपी पुलिस हवालात से फरार

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 01:02 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 01:02 PM IST

ठाणे, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी के एक मामले का आरोपी पुलिस हवालात से भाग गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार सुबह नवघर थाने में हुई।

आरोपी की पहचान भायंदर क्षेत्र के आज़ाद नगर के निवासी अब्दुल वाजिदली मनियार के रूप में हुई है। उसे शनिवार रात नवघर इलाके में एक घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

नवघर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजकर 19 मिनट पर परिसर की नियमित सफाई के दौरान आरोपी पुलिस हवालात से भाग गया ।

उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि कहीं सुरक्षा या निगरानी में कोई चूक तो नहीं हुई।

भाषा खारी गोला

गोला