MP Weather Update News : नौतपा के आखिरी दिन मौसम का बड़ा यू-टर्न! MP के 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन रहेगा ऐसा हाल

Ads

मध्य प्रदेश में नौतपा के आखिरी दिन भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत 36 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर और आगर मालवा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 4 दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 09:41 AM IST

MP Weather Update News / Image SOURCE : X

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 36 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
  • नीमच, मंदसौर और आगर मालवा में 60 KM/H की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
  • अगले 4 दिनों तक गर्मी से राहत, मौसम रहेगा बदला-बदला

भोपाल : MP Weather Update News :  मध्य प्रदेश में नौतपा के आखिरी दिन भी गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 36 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले अगले 4 दिनों तक मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है, यानी प्रदेशवासियों को इसी तरह आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा और भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

Nautapa Last Day Rain Alert, इन ज़िलों में देखने मिलेगा ज्यादा असर

विभाग के अनुमान के अनुसार नीमच, मंदसौर और आगर मालवा में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जहाँ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और भिंड समेत 33 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

MP Weather Update क्या रहा तापमान ?

मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान की बात करें तो भोपाल और ग्वालियर में पारा 37 डिग्री रहा, जबकि इंदौर में 38.2, उज्जैन में 37.5 और जबलपुर में 38.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इस बदलते मौसम के बीच मंगलवार को खंडवा जिला सबसे गर्म रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 34.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जिससे वहाँ मौसम काफी सुहावना बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें :