Gold Rate 03 June 2026: फिर टूटा सोने का भाव! 10 ग्राम की कीमत  पहुंची 1.18 लाख के नीचे, अब खरीदारों की हो गई मौज!

Ads

Gold Rate 03 June 2026: एक दिन स्थिर रहने के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि चांदी भी चार दिनों की स्थिरता के बाद सस्ती हुई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अलग-अलग भाव हैं और चांदी के रेट में भी नरमी देखने को मिली है।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 10:11 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 10:13 AM IST

(Gold Rate 03 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
  • वैश्विक तनाव और अनिश्चितता का असर गोल्ड पर दिखा।
  • चांदी चार दिन की स्थिरता के बाद 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई।

नई दिल्ली: Gold Rate 03 June 2026 in India: आज बुधवार 03 जून 2026 को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाज आज गोल्ड की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है। वहीं चांदी भी लगातार कुछ दिनों की स्थिरता के बाद सस्ती हुई है। बाजार विशषज्ञों के मुताबिक वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है। आज देश की राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत 1.18 लाख के नीचे कारोबार कर रही है।

भू-राजनीतिक तनाव का असर (Impact of Geopolitical Tensions)

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की धारणा पर प्रभाव पड़ा है जिससे सोने पर दबाव बना है। वहीं औद्योगिक मांग को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं। लेकिन फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

दिल्ली में सोने के भाव में हल्की गिरावट (Slight Decline in Gold Prices)

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने के दामों में मामूली कमी आई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना सभी में लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले 1 जून को भी सोने के दामों में 750 से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि आज की गिरावट सीमित मानी जा रही है।

दिल्ली में 24K, 22K और 18K सोने के ताजा भाव

वजन (ग्राम) 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
1 ग्राम 15,636 (-1) 14,334 (-1) 11,731 (-1)
8 ग्राम 1,25,088 (-8) 1,14,672 (-8) 93,848 (-8)
10 ग्राम 1,56,360 (-10) 1,43,340 (-10) 1,17,310 (-10)
100 ग्राम 15,63,600 (-100) 14,33,400 (-100) 11,73,100 (-100)

देश के प्रमुख शहरों में सोने के रेट (Gold Rates in Major Cities)

मुंबई, कोलकाता, बेंगुलुरू और हैदराबाद में जैसे शहरों में 18 कैरेट सोना करीब 1,17,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा 1,21,790 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। लखनऊ, जयपुर और दिल्ली जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। जहां 18 कैरेट सोने की कीमत 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रही है।

भारत के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K रेट (10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹ 1,56,360 ₹ 1,43,340 ₹ 1,17,310
मुंबई ₹ 1,56,210 ₹ 1,43,190 ₹ 1,17,160
कोलकाता ₹ 1,56,210 ₹ 1,43,190 ₹ 1,17,160
चेन्नई ₹ 1,58,170 ₹ 1,44,990 ₹ 1,21,790
बेंगलुरु ₹ 1,56,210 ₹ 1,43,190 ₹ 1,17,160
हैदराबाद ₹ 1,56,210 ₹ 1,43,190 ₹ 1,17,160
लखनऊ ₹ 1,56,360 ₹ 1,43,340 ₹ 1,17,310
पटना ₹ 1,56,260 ₹ 1,43,240 ₹ 1,17,210
जयपुर ₹ 1,56,360 ₹ 1,43,340 ₹ 1,17,310
अहमदाबाद ₹ 1,56,260 ₹ 1,43,240 ₹ 1,17,210

चांदी में लगातार स्थिरता के बाद गिरावट (Decline in Silver Prices)

चांदी के दाम भी आज कमजोर हुए हैं। लगातार चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद दिल्ली में चांदी की कीमत 100 रुपये प्रति किलो घटकर 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले 29 मई को चांदी में 5,000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन उसके बाद बाजार स्थिर रहा।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (₹/ग्राम) बदलाव
जून 03, 2026 15,636 -1 14,334 -1
जून 02, 2026 15,637 0 14,335 0
जून 01, 2026 15,637 -82 14,335 -75
मई 31, 2026 15,719 0 14,410 0
मई 30, 2026 15,719 -60 14,410 -55
मई 29, 2026 15,779 158 14,465 145
मई 28, 2026 15,621 -223 14,320 -205
मई 27, 2026 15,844 -60 14,525 -55
मई 26, 2026 15,904 -49 14,580 -45
मई 25, 2026 15,953 32 14,625 30

इन्हें भी पढ़ें:

आज सोने के दाम में क्या बदलाव हुआ है?

आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक।

सोने की कीमतों पर दबाव क्यों है?

भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण गोल्ड पर दबाव बना हुआ है।

क्या चांदी के दाम भी बदले हैं?

हाँ, लगातार स्थिरता के बाद आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

सबसे महंगी चांदी किस शहर में मिल रही है?

चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां कीमत 2,89,900 रुपये प्रति किलो है।