इस मशहूर फिल्म निर्देशक ने मेरे साथ की है छेड़छाड़ और रेप की कोशिश!, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस थाने में दर्ज कराया बयान
फिल्म निर्देशक के खिलाफ शिकायत के सिलसिले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का बयान दर्ज
मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा द्वारा निर्देशक साजिद खान के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को जुहू पुलिस थाना में कुछ साल पहले खान के हाथों ‘‘यौन और भावनात्मक उत्पीड़न’’ का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया, ‘‘उनका तीन पृष्ठ का बयान दर्ज किया गया जिसमें उन्होंने मांग की थी कि साजिद खान के खिलाफ छेड़छाड़, बलात्कार का प्रयास, महिलाओं का गरिमा भंग करने आदि के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।’’
चोपड़ा के वकील सोहेल शरीफ ने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे साजिद खान को तलब करेंगे, ताकि वे अपना बयान दर्ज कराएं।

Facebook


