सड़क दुर्घटना के बाद अभनेत्री रूबीना ने कहा, सब कुछ ठीक है

सड़क दुर्घटना के बाद अभनेत्री रूबीना ने कहा, सब कुछ ठीक है

सड़क दुर्घटना के बाद अभनेत्री रूबीना ने कहा, सब कुछ ठीक है
Modified Date: June 11, 2023 / 04:46 pm IST
Published Date: June 11, 2023 4:46 pm IST

मुंबई, 11 जून (भाषा) सड़क दुर्घटना का शिकार होने के एक दिन बाद टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने रविवार को कहा कि वह ठीक हैं और ”लापरवाह” ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

रूबीना के पति अभिनेता अभिनव शुक्ला ने शनिवार को उनके सड़क दुर्घटना में शिकार होने की जानकारी ट्विटर पर साझा की थी।

अभिनेत्री की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रूबीना ने ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है।

रूबीना ने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्घटना की वजह से मेरे सिर और कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से मैं सदमें थी, लेकिन हमने चिकित्सा जांच करवाई और अब सब कुछ ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है। लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। लेकिन नुकसान हो चुका है, मैं आप सभी लोगों से सड़क पर ध्यान से गाड़ी चलाने का आग्रह करती हूं। नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए उनका पालन करें। ’’

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष


लेखक के बारे में