ठाणे में महिला से 24.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे में महिला से 24.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज
ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला को कारोबार में निवेश करने और आकर्षक मुनाफा दिलाने का लालच देकर उससे कथित तौर पर 24.25 लाख रुपये और सोने के आभूषण ठगने के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भिवंडी निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे ‘ए ओ कलेक्शन’ नामक कारोबार में निवेश करने को कहा था, लेकिन उसने उन्हें जो मूलधन और सोना दिया था, उसे छह वर्षों में भी वापस करने में वह विफल रहे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को गैबीनगर निवासी आरोपियों (रफाना तनवीर अहमद अंसारी, तनवीर अहमद अंसारी, शबनम शाहिद अंसारी और दाराब शाहिद अंसारी) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और ‘‘महाराष्ट्र जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम’ के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
भाषा संतोष रंजन
रंजन

Facebook


