मुंबई, एक फरवरी (भाषा) मालेगांव महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले एक दुर्लभ राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां वैचारिक रूप से प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर एक नया मोर्चा गठित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं। मौजूदा स्थिति में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, नये मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे।
हालांकि, मालेगांव महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन महापौर और उपमहापौर का चुनाव अभी होना बाकी है। इस बीच, नवगठित मोर्चा आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।
भाषा
राखी पारुल
पारुल