शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ता ने अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़े

Ads

शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ता ने अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़े

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 01:07 AM IST

नासिक, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के विरोध में नगरपालिका के एक अधिकारी के कक्ष में जबरन घुसकर उनकी मेज पर बोरियों से निकालकर दो कुत्ते छोड़ने वाले शिवसेना (उबाठा) के एक कार्यकर्ता और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना के दौरान कुत्तों के साथ किए गए व्यवहार से आहत हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हालांकि नगर निकाय के अधिकारियों की निष्क्रियता को उजागर करने के लिहाज से वे सही थे, फिर भी ऐसे कृत्यों को दोहराया नहीं जाना चाहिए।

निफाड थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक लोक सेवक के आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में विक्रम रंधावे और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि प्रदर्शनकारी कुत्तों को बोरियों में लेकर आए थे।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल

ताजा खबर