मुंबई : Air India: दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुए एअर इंडिया के विमान से शुक्रवार को एक पक्षी के टकरा जाने के बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया और उसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एअर इंडिया ने कहा कि विमान को खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।
Read More : Maoist Gajarla Ravi Funeral: 40 लाख का ईनामी नक्सली जगराला रवि ढेर, अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल, पत्नी अरुणा भी मुठभेड़ में मारी गई
Air India: उसने कहा, ‘‘20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है। आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला।’’ एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने समेत समस्त इंतजाम कर रही है।
Read More : Sex Racket Busted In Mumbai: रेस्टोरेंट में सजा था जिस्म का बाजार.. पुलिस ने जाल बिछाकर मारा छापा, आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ा
एअर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की पेशकश भी की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
क्या पुणे से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI2470 रद्द हो गई है?
हाँ, 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान AI2470 पक्षी टकराने की घटना के बाद रद्द कर दी गई है।
यात्रियों को क्या सुविधा दी जा रही है?
एअर इंडिया ने ठहरने की सुविधा, रिफंड, पुनर्निर्धारण और वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है।
क्या विमान सुरक्षित उतरा था?
हाँ, विमान पुणे हवाई अड्डे पर पूरी तरह सुरक्षित उतरा।
रिफंड कैसे मिलेगा?
आप टिकट रद्द करके एयर इंडिया की वेबसाइट, ऐप या कस्टमर सपोर्ट के ज़रिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
इस घटना की जांच कौन कर रहा है?
एअर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम विमान की पूरी जांच कर रही है।