Ajit Pawar Plane Crash: ‘मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई’, अजित पवार के विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा! भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल

Ajit Pawar Plane Crash: 'मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई', अजित पवार के विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा! भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल

Ajit Pawar Plane Crash: ‘मुझे भी संदेह, अजित दादा के साथ साजिश हुई’, अजित पवार के विमान हादसे को लेकर बड़ा खुलासा! भतीजे रोहित पवार ने उठाए सवाल

Ajit Pawar Plane Crash | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 10, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: February 10, 2026 10:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोहित पवार ने अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई
  • उन्होंने पायलट सुमित कपूर और वीएसआर कंपनी पर गंभीर सवाल उठाए
  • शरद पवार ने इस हादसे को दुर्घटना बताया और साजिश की संभावना से इनकार किया

मुंबई: Ajit Pawar Plane Crash राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले माह हुए उस विमान हादसे में साजिश का संदेह है जिसमें उनके चाचा एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी। उन्होंने विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा इस हादसे की विस्तृत जांच की मांग भी की। राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार ने, हालांकि, इस त्रासदी में किसी भी साजिश की आशंका को खारिज करते हुए इसे एक दुर्घटना करार दिया था।

Ajit Pawar Plane Crash रोहित पवार ने एक संवददाता सम्मेलन के दौरान विमान की कमान संभाल रहे कैप्टन सुमित कपूर के पिछले रिकॉर्ड पर सवाल उठाया और अतीत में शराब के सेवन के लिए उनके तीन साल के निलंबन का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के पास इस हादसे की पूरी जांच करने का अधिकार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ एजेंसियों द्वारा व्यापक जांच कराये जाने की मांग भी की, जिनमें भारतीय एजेंसियों के अलावा राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड, नागरिक विमानन सुरक्षा जांच एवं विश्लेषण ब्यूरो, ब्रिटेन की विमान दुर्घटना जांच शाखा (एएआईबी) शामिल हों।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुर्घटनाग्रस्त लियरजेट विमान की मालिकाना कंपनी ‘वीएसआर’ का डीजीसीए के अधिकारियों पर प्रभाव है और वह ‘कुछ भी करके बच सकती है।’ रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर कंपनी के एक विमान के 2023 में हुए हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट पहले ही पेश कर दी गई है। इसके बावजूद, वीएसआर कंपनी के विमान अब भी उच्चस्तरीय नेताओं द्वारा उपयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि कंपनी का परिचालन लाइसेंस कभी क्यों रद्द नहीं किया गया। रोहित पवार ने कहा कि बुकिंग करने वाली कंपनी एरो, वीएसआर कंपनी और पायलट सुमित कपूर पर गंभीर संदेह हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमें नहीं लगता कि यह महज एक दुर्घटना थी। इसमें साजिश की बू है।’’ रोहित पवार ने दुर्घटना से पहले के घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या अंतिम क्षणों से पहले विमान का ट्रांसपोंडर जानबूझकर बंद कर दिया गया था? रोहित पवार के अनुसार, मूल पायलट -साहिल मदान और यश- कथित तौर पर यातायात के कारण देरी से पहुंचे थे। उन्होंने पूछा, ‘‘तो सुमित कपूर और शांभवी पाठक हवाई अड्डे तक कैसे पहुंचे? क्या वे आसपास ही रहते थे?’’ उन्होंने यह भी कहा कि पाठक को कपूर की तुलना में लियरजेट उड़ाने का अधिक अनुभव था। उन्होंने दावा किया कि विमान के एक तरफ झुकने पर कपूर चुप रहे। राकांपा (शप) विधायक ने पूछा, ‘‘उन्होंने (कपूर ने) मुश्किल रनवे 11 की मांग क्यों की और दृश्यता की समस्या के बावजूद लैंडिंग का प्रयास क्यों किया?’’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।