Korba Today Murder News: कोरबा में एक और सनसनीखेज हत्या की वारदात.. बेटी ने अपने ही पिता पर चलाया धारदार हथियार, मौके पर ही मौत
Korba Today Murder News: कोरबा के हरदीबाजार क्षेत्र में बेटी ने पिता की हत्या की, पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से हमला।
Korba Hardi Bazar Today Murder News || Image- Symbolic (Canva)
- बेटी ने पिता की हत्या की
- पारिवारिक विवाद बना कारण
- हरदीबाजार थाना क्षेत्र की घटना
कोरबा: उर्जाधानी कोरबा जिले के एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र ग्राम रलिया (थाना हरदीबाजार) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। (Korba Today Murder News) यहां 25 वर्षीय बेटी गीता निषाद ने अपने वृद्ध पिता अशोक निषाद की धारदार हंसिया से हमला कर हत्या कर दी।
शहर में रहती थी बेटी, लौटी थी घर
घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोपी बेटी ने पिता के सीने और सिर पर जानलेवा वार कर मौके पर ही उनकी हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार गीता निषाद कोरबा में रहती थी और कुछ दिनों के लिए अपने पिता के घर आई हुई थी।
पुलिस के मुताबिक पिता अपनी बेटी के जीवन-यापन और भरण-पोषण के तौर-तरीकों को लेकर नाराज थे और उसे गलत रास्ते पर चलने से मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।
हंसिया से उतारा मौत के घाट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हंसिया जब्त कर ली गई है। (Korba Today Murder News) निरीक्षक प्रमोद उडसेना अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
ढेलवाडीह में बीवी की हत्या
गौरतलब है कि, सोमवार को कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव में एक विवाहित महिला की उसके ही पति द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गायत्री नगर क्षेत्र में अब भी दहशत का माहौल है।
अक्सर होता था जोड़े के बीच विवाद
मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम तुलसी यादव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, संतान नहीं होने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। (Korba Today Murder News) गुस्से में आकर तुलसी यादव ने घर में रखी धारदार गैंती से रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रंजना के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल रंजना को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण उपरान्त रंजना को मृत घोषित कर दिया।
इन्हें भी पढ़ें: –
- उप्र: भदोही में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या
- मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
- एलआईसी म्यूचुअल फंड ने देश में खोली पहली महिला केंद्रित म्यूचुअल फंड शाखा
- सत्वा ग्रुप का छह रियल एस्टेट परियोजनाओं से 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
- भाजपा ने शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से चंद्रपुर महापौर पद पर कांग्रेस को पछाड़कर जीत हासिल की

Facebook


