अमित शाह ने कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अमित शाह ने कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
पुणे, 20 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोल्हापुर के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में ‘परिवार देवता मंदिर’ के संरक्षण कार्य के साथ-साथ नए प्रदक्षिणा मार्ग का शिलान्यास किया।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक ही कार में सवार होकर मंदिर पहुंचे।
देवी महालक्ष्मी के दर्शन करने के बाद, शाह ने मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में ‘पश्चिम महाराष्ट्र मंदिर विकास योजना’ के तहत जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री शाह कोल्हापुर में एक रैली के साथ-साथ इचलकरंजी शहर में किसानों की एक सभा को संबोधित करेंगे।
कोल्हापुर रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में महायुति को चुनने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद करने के वास्ते किया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


