Amravati Ayan Sex Scandal: 180 युवतियों के साथ सेक्स, फोन पर 350 से ज्यादा वीडियो फोन में मिले, यहां पढ़ें ‘अयान अहमद..’ की पूरी कुंडली…

Ayan Ayan sex scandal: अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के Paratwada में सामने आए कथित सेक्स स्कैंडल ने अब बेहद गंभीर और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है।

Amravati Ayan Sex Scandal: 180 युवतियों के साथ सेक्स, फोन पर 350 से ज्यादा वीडियो फोन में मिले, यहां पढ़ें ‘अयान अहमद..’ की पूरी कुंडली…

AMRAWATI SEX SCANDAL/ image source: exmuslimsadiq x handle

Modified Date: April 20, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: April 20, 2026 12:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में नया मोड़
  • आरोपी अयान की हाई-प्रोफाइल लाइफ
  • महंगी गाड़ियां और हथियार वीडियो में

Ayan Ayan sex scandal: अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के Paratwada में सामने आए कथित सेक्स स्कैंडल ने अब बेहद गंभीर और सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। युवतियों के लैंगिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपों में घिरे मुख्य आरोपी अयान अहमद को लेकर नए वीडियो और सोशल मीडिया रील्स सामने आए हैं, जिनमें उसकी हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल दिखाई दे रही है। इन वीडियो में वह महंगी गाड़ियों, कई आईफोन, नकदी की गड्डियों और हथियार के साथ नजर आ रहा है, जिससे पूरे मामले ने पुलिस जांच को एक नई दिशा दे दी है। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अयान के पास इतनी दौलत आखिर आई कहां से।

Paratwada sex scandal case: परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में नया मोड़

सोशल मीडिया पर वायरल रील्स में अयान खुद को बेहद खतरनाक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करता दिखाई देता है। एक वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आता है कि “ये जरूर कुछ बड़ा करेगा… क्योंकि इसे जिंदगी से ज्यादा अपनी जीत प्यारी है…”, जिससे पुलिस और जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या वह किसी बड़े आपराधिक गिरोह या संगठित नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही उसकी महिंद्रा थार गाड़ी (नंबर MH-27-DL-3100) को लेकर भी जांच चल रही है कि यह वाहन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और इसका उपयोग किन गतिविधियों में किया जा रहा था। वीडियो में दिख रही पिस्टल को लेकर भी यह सवाल खड़ा हुआ है कि क्या वह लाइसेंसी हथियार था या अवैध रूप से रखा गया था।

Ayan Ahmed viral video case: पुलिस कर रही आर्थिक जांच

पुलिस अब इस पूरे मामले में अयान अहमद के आर्थिक स्रोत, उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस केस में आगे और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। हालांकि, अब तक पुलिस ने केवल 7 पीड़िताओं की पहचान की पुष्टि की है, जबकि सोशल मीडिया पर 180 युवतियों के शोषण और 350 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए जाने के दावों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इन आंकड़ों में अंतर को लेकर भी जांच एजेंसियां तथ्यों की पुष्टि में जुटी हैं। फिलहाल यह मामला लगातार नए खुलासों के साथ और भी गंभीर होता जा रहा है और आने वाले दिनों में बड़े राज सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।