Udhampur Bus Accident: एक झटके में उजड़ गई इतने लोगों की जिंदगी, सभी बस में कर रहे थे सफर, तभी मच गई चीख-पुकार, घटना की वजह जान कांप उठेंगी रूह

Jammu Kashmir Bus Accident: एक झटके में उजड़ गई इतने लोगों की जिंदगी, सभी बस में कर रहे थे सफर, तभी मच गई चीख-पुकार, घटना की वजह जान कांप उठेंगी रूह

Udhampur Bus Accident: एक झटके में उजड़ गई इतने लोगों की जिंदगी, सभी बस में कर रहे थे सफर, तभी मच गई चीख-पुकार, घटना की वजह जान कांप उठेंगी रूह

Udhampur Bus Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 20, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: April 20, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • ऊधमपुर जिले में बस हादसे में 10 लोगों की मौत
  • कई लोग गंभीर रूप से घायल,
  • एयरलिफ्ट की व्यवस्था की जा रही है

नई दिल्ली: Jammu Kashmir Bus Accident जम्मू कश्मीर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीखपुकार मच गई।

Udhampur Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना जम्‍मू-कश्‍मीर के रामनगर के कानोटा गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां एक बस यात्रियों को लेकर ऊधमपुर जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्‍थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है।

जितेंद्र सिंह ने जिला कलेक्‍टर से की बात

हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह दुख जताया है। मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “अभी-अभी मैंने DC उधमपुर, मिंगा शेरपा से बात की। मुझे एक दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला था, जो एक घंटे से भी कम समय पहले कनोट गांव में हुई थी। इस दुर्घटना में एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी, जो रामनगर से उधमपुर जा रही थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को मेडिकल सहायता के लिए भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूँ।”

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।