BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Pritam Lodhi Son Thar Case: क्या तेरे डैडी का है करैरा? हमारा इतिहास उठा के देख लेना…पुत्र मोह में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP को दिखाई औकात

Pritam Lodhi Son Thar Case: भाजपा विधायक Pritam Lodhi का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने करेरा क्षेत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Preetam Lodhi Statement News/ imag source: Anurag_Dwary x handle

Preetam Lodhi Statement News/ imag source: Anurag_Dwary x handle

muskan mishra
Published: 20 Apr 2026 | 11:36 amModified: 20 Apr 2026 | 1:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. विधायक पुत्र का थार हादसा मामला
  2. सड़क पर 5 लोग हुए घायल
  3. पुलिस ने दर्ज किया मामला

Pritam Lodhi Son Thar Case: शिवपुरी: मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधि भले ही जनसेवा में जुटे होने का दावा कर रहे हों, लेकिन उनके परिजनों पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला शिवपुरी जिले का है, जहां भाजपा के एक सीटिंग एमएलए के बेटे की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पूरा मामला बेलगाम तरीके से सड़कों पर कार दौड़ाने और राहगीरों के साथ अन्य वाहन चालकों को टक्कर मारने का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विधायक पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है।

Shivpuri MLA son accident: प्रीतम लोधी उतरे समर्थन में

इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा विधायक Pritam Lodhi का एक बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने करेरा क्षेत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक IPS अधिकारी को लेकर भी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे विवाद और बढ़ गया है। दरअसल विधायक ने कहा, क्या करेरा तुम्हारे डैडी का है?मेरा बेटा करेरा आएगा चुनाव भी लड़ेगा तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना अपनी औकात में रहो अपने दायरे में रहो", दरअसल बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ये धमकी एक IPS को दे रहे हैं दे रहे हैं, विधायक जी के बेटे ने अपनी थार से 5 लोगों को टक्कर मारी थी

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, करैरा-पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शुक्रवार को सड़क पर इस कदर अपनी थार दौड़ाई कि उसे सड़कों पर चलते हुए लोग नजर ही नहीं आए। दिनेश लोधी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाते हुए बाइक से जा रहे 3 युवकों और स्कूल जा रही 2 छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तुरंत करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

थार में नंबर भी नहीं, पर लिखा है MLA

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि थार वाहन पर आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रही थी। (Shivpuri MLA Son Thar Accident Video) पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

घटना के बाद देने लगा सफाई

हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद जब आम लोगों ने उससे इस तरह से गाड़ी दौड़ाने की वजह पूछी तो वह अजीबोगरीब तर्क देने लगा। दिनेश लोधी ने कहा कि उसने हॉर्न दिया, सायरन भी बजाया, लेकिन बाइक चालक लहरा रहे थे। दिनेश के मुताबिक एक ही बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। वहीं, जब उसने देखा कि राहगीर उसका वीडियो बना रहे हैं तो वह उन्हें मना करने लगा। रसूखदार विधायक के बेटे की करतूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: शिवपुरी जिले का मामला है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Pritam Lodhi Son Thar Case

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am