America Shooting News: ‘घर बना मौत का मैदान..’, एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 8 की हत्या, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं

America Shooting News: अमेरिका के Louisiana राज्य के Shreveport शहर में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी।

America Shooting News: ‘घर बना मौत का मैदान..’, एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 8 की हत्या, आरोपी निकला वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं

america murder/ image source: Breaking911 x handle

Modified Date: April 20, 2026 / 09:53 am IST
Published Date: April 20, 2026 9:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • श्रेवेपोर्ट में दर्दनाक मास शूटिंग
  • घटना 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या
  • आरोपी ने पत्नी पर पहले फायरिंग

America Shooting News: अमेरिका के Louisiana राज्य के Shreveport शहर में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय शमार एल्किंस के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मारे गए 8 बच्चों में से 7 उसके अपने बच्चे थे, जबकि एक बच्चा उसका कजिन था। इस साल अमेरिका में यह सबसे बड़ी मास शूटिंग घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

Louisiana shooting children killed: आरोपी ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने असॉल्ट-स्टाइल हथियार का इस्तेमाल करते हुए पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, जिसके बाद वह दूसरे घर पहुंचा और वहां मौजूद बच्चों पर फायरिंग कर दी। सात बच्चों को घर के अंदर गोली मारी गई, जबकि एक बच्चा जान बचाने के लिए भागकर छत पर पहुंचा, लेकिन उसे भी गोली मार दी गई। मृतकों की पहचान जयला एल्किंस (3), शायला एल्किंस (5), कायला प्यू (6), लैला प्यू (7), मरकेडॉन प्यू (10), सारियाह स्नो (11), खेडारियन स्नो (6) और ब्रेलॉन स्नो (5) के रूप में हुई है। इस हमले में एक 13 वर्षीय लड़का भी घायल हुआ, जिसने जान बचाने के लिए घर से भागकर छत से छलांग लगा दी। इसके अलावा दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनमें आरोपी की पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं, जो मारे गए आठवें बच्चे की मां बताई जा रही है।

US gun violence news: घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

America Shooting News के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और बंदूक की नोक पर एक कार लूटकर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पीछा किया और मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शमार एल्किंस पहले भी 2019 में हथियार से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका था और करीब सात साल तक लुइसियाना आर्मी नेशनल गार्ड में सेवा दे चुका था। इस दर्दनाक घटना पर शहर के मेयर Tom Arceneaux ने इसे शहर की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया, जबकि लुइसियाना के गवर्नर Jeff Landry ने भी गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।