आंध्र के मुख्यमंत्री ने पोट्टि श्रीरामुलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आंध्र के मुख्यमंत्री ने पोट्टि श्रीरामुलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आंध्र के मुख्यमंत्री ने पोट्टि श्रीरामुलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: March 16, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: March 16, 2026 2:38 pm IST

अमरावती, 16 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पोट्टि श्रीरामुलु की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तेलुगु लोगों के लिए उनके ‘महान बलिदान’ को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरामुलु का जीवन और संघर्ष पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा और ये न्याय के प्रति समर्पण, त्याग तथा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमराजीवी पोट्टि श्रीरामुलु की 125वीं जयंती के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उस महान आत्मा का बलिदान आज भी हमें प्रेरित करता है।’’

नायडू ने कहा कि श्रीरामुलु ने महात्मा गांधी के मार्ग का अनुसरण किया और स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपना जीवन सत्य और अहिंसा के आदर्शों के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीरामुलु ने भाषाई राज्यों के गठन और खासकर तेलुगु भाषी लोगों के लिए एक अलग राज्य की मांग करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

नायडू ने लोगों से श्रीरामुलु के बलिदान को याद करने और तेलुगु पहचान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

भाषा यासिर शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में