आंध्र के मुख्यमंत्री नायडू राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

Ads

आंध्र के मुख्यमंत्री नायडू राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

  •  
  • Publish Date - September 11, 2025 / 08:33 PM IST,
    Updated On - September 11, 2025 / 08:33 PM IST

अमरावती, 11 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली रवाना हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राधाकृष्णन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को शपथ दिलाएंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री गन्नावरम (विजयवाड़ा) हवाई अड्डे से नयी दिल्ली रवाना हुए, जहां वह नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।’’

राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराया।

यह चुनाव तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद कराया गया।

भाषा राखी माधव

माधव