आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के 29 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के 29 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के 29 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी
Modified Date: February 15, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: February 15, 2026 11:24 am IST

अमरावती, 15 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट’ के 29 वर्ष पूरे होने पर रविवार को बधाई दी और सामाजिक कल्याण के प्रति न्यास की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

नायडू ने कहा कि ट्रस्ट तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन. टी. रामाराव (एनटीआर) के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

नायडू ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘एनटीआर मेमोरियल ट्रस्ट के 29 वर्ष पूरे होने और 30वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर मैं हार्दिक बधाई देता हूं और सामाजिक कल्याण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट एनटीआर के आदर्शों को कायम रखे हुए है, जो मानते थे कि समाज एक मंदिर है और लोग भगवान हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सेवाओं के माध्यम से ट्रस्ट ने समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है।

मुख्यमंत्री ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों को ट्रस्ट द्वारा लगातार दिए जा रहे सहयोग को असाधारण बताया और महिला सशक्तीकरण तथा आजीविका सृजन की उसकी पहलों की भी सराहना की।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में