मुंबई में गणेशोत्सव के लिए 16800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये
मुंबई में गणेशोत्सव के लिए 16800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये
मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) मुंबई में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और द्रुत कार्रवाई दलों के कर्मियों समेत 16,800 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सात अतिरिक्त आयुक्तों, 37 उपायुक्तों, 52 सहायक आयुक्तों और 2,650 अधिकारियों वाली बड़ी सुरक्षा व्यवस्था शहर भर के प्रमुख गणेश पंडालों एवं सार्वजनिक जगहों पर कड़ी नजर रखेगी।
इस उत्सव के लिए नियमित पुलिस बल के अलावा, राज्य रिज़र्व पुलिस बल (एसआरपीएफ), द्रुत कार्रवाई दल (क्यूआरटी), दंगा-रोधी टीम और होम गार्ड की टुकड़ियों को अहम जगहों पर तैनात किया जाएगा। गणेशोत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा।
अधिकारी कहा कि मूर्ति विसर्जन के दिनों के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं तथा भीड़ एवं यातायात को संभालने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संयम बरतें और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ पूरा सहयोग करें।
अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु की सूचना दें तथा तत्काल पुलिस सहायता के लिए आपात हेल्पलाइन नंबर 100 या 112 पर फोन करें।
भाषा
राजकुमार रंजन
रंजन

Facebook


