आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
Modified Date: March 17, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: March 17, 2026 3:47 pm IST

अमरावती, 17 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन के तहत राज्य भर के इमामों और मुअज्जिनों को दिए जा रहे मानदेय के तहत मंगलवार को 45 करोड़ रुपये जारी किए।

रमजान के दौरान और ईद से पहले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के आदेश पर धनराशि जारी की गई।

यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आदेशानुसार, इमामों और मुअज्जिनों के मानदेय के तहत 45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’’

यहां सोमवार रात सरकारी इफ्तार पार्टी में नायडू की भागीदारी के बाद छह महीने से लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।

राज्य भर में, 10,000 इमामों और मुअज्जिनों को मानदेय निधि के रूप में राशि का भुगतान किया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगभग 5,000 इमामों के लिए छह महीने के मानदेय के रूप में 35 करोड़ रुपये, जबकि इतनी ही संख्या में मुअज्जिनों के लिए इसी अवधि के 15 करोड़ रुपये जारी किए।

भाषा

यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में