BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बदलापुर मुठभेड़: अदालत की फटकार के कुछ घंटों बाद सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को मामले के कागजात सौंपे

बदलापुर मुठभेड़: अदालत की फटकार के कुछ घंटों बाद सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को मामले के कागजात सौंपे

बदलापुर मुठभेड़: अदालत की फटकार के कुछ घंटों बाद सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को मामले के कागजात सौंपे
Bhasha
Published: 26 Apr 2025 | 8:32 amModified: 26 Apr 2025 | 8:32 am

मुंबई, 26 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र अपराध अन्वेषण विभाग ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की मौत से संबंधित मामले के कागजात मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए अपराध शाखा ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

उन्होंने बताया कि एसआईटी कागजात का अध्ययन करेगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने हिरासत में हुई शिंदे की मौत के सिलसिले में पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने पर महाराष्ट्र पुलिस को शुक्रवार को फटकार लगाई थी जिसके बाद शाम को दस्तावेज सौंपे गए।

ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिंदे की 23 सितंबर 2024 को पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गयी थी।

यह घटना उस वक्त हुई जब शिंदे को तलोजा जेल से कल्याण ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने उन पर गोलियां चलाईं और वह जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट में पांच पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए कहा गया कि इस दावे में दम है कि यह एक फर्जी मुठभेड़ थी।

मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में नामित पुलिस अधिकारी ठाणे अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे, हेड कांस्टेबल अभिजीत मोरे एवं हरीश तावड़े तथा पुलिस के वाहन चालक सतीश खताल हैं।

भाषा सिम्मी खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बदलापुर मुठभेड़: अदालत की फटकार के कुछ घंटों बाद सीआईडी ​​ने मुंबई पुलिस को मामले के कागजात सौंपे

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm