BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 11:24 pmModified: 01 Oct 2026 | 11:24 pm

जालना, एक अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे की आलोचना करने पर एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में करीब एक दर्जन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अंबड तहसील के अंतरवाली सराटी गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया मंचों पर उसके खिलाफ अभद्र, मानहानिकारक और धमकी भरी पोस्ट डाली हैं।

अंतरवाली सराटी गांव वही स्थान है, जहां जरांगे ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों के लिए आरक्षण की मांग के समर्थन में कई बार भूख हड़ताल की थी।

शिकायतकर्ता महिला (35) ने कहा कि ये आपत्तिजनक पोस्ट 42-वर्षीय कार्यकर्ता (जरांगे) की आलोचना के कारण की गईं। जरांगे का मराठा आरक्षण के लिए हालिया आंदोलन पिछले महीने समाप्त हुआ था।

अंबड पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में पांच नामजद और सोशल मीडिया अकाउंट उपयोग करने वाले पांच से छह अज्ञात लोगों के नाम शामिल हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट के उपयोगकर्ताओं ने उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने और उसे बदनाम करने की नीयत से ये पोस्ट प्रसारित कीं।

पुलिस ने बताया कि ये पोस्ट कथित तौर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम खातों के जरिए की गई थीं और इनमें अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री थी।

अंबड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351 और 356 (मानहानि) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।

भाषा

सुमित सुरेश

सुरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

शहर की खबरें
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm