Banned tobacco products worth Rs 50 lakh seized
Banned tobacco products : ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ट्रक से करीब 50 लाख रुपये का गुटखा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर राज्य में गुटखा के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Banned tobacco products : अधिकारी ने बताया कि नारपोली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर में भिवंडी इलाके में दापोडा रोड पर एक ट्रक को रोका और पाया कि उसमें विभिन्न ‘ब्रांड’ का गुटखा रखा था। तंबाकू उत्पाद की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि गुटखे की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक अजय कुमार श्यामपाल सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि वे गुटखे के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।