बारामती उपचुनाव: फडणवीस ने सपकाल से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का अनुरोध किया
बारामती उपचुनाव: फडणवीस ने सपकाल से कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन वापस लेने का अनुरोध किया
मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से बात की और उनसे बारामती विधानसभा सीट के उपचुनाव से उनकी पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन को वापस लेने का अनुरोध किया।
उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष सुनेत्रा पवार सत्तारूढ़ ‘महायुति’ की उम्मीदवार के रूप में बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रही हैं।
गत 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में सुनेत्रा पवार के पति अजित पवार की मृत्यु के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी।
कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया है।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने सपकाल को फोन किया और सुनेत्रा पवार के निर्विरोध निर्वाचन के लिए उनका समर्थन मांगा।
उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार है।
भाषा देवेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


