भाजपा नीत गठबंधन 2024 में लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतेगा, नितिन गडकरी ने कही ये बात

Ads

भाजपा नीत गठबंधन 2024 में लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतेगा! BJP led alliance will win Loksabha and Maharashtra assembly elections in 2024

  •  
  • Publish Date - February 26, 2023 / 12:35 AM IST,
    Updated On - February 26, 2023 / 05:39 AM IST

MP Assembly Election Result 2023

मुंबई: BJP led alliance will win Loksabha and Maharashtra assembly elections in 2024 केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को भरोसा जताया कि 2014 से अब तक किए गए विकास कार्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अगले साल होने वाले चुनावों में केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता में कायम रहेंगे। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में गडकरी ने यह भी कहा कि राजग सरकार ने अपने विकास कार्यों और सुशासन के माध्यम से लोगों में विश्वास की भावना पैदा की है।

Read More: Shilpa Shetty Hot Video : Shilpa Shetty ने बिना ब्रा के पहनी डीप नेक ड्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हॉट वीडियो 

गडकरी ने कहा, ‘हम जीतेंगे और एक बार फिर भाजपा और राजग महाराष्ट्र और केंद्र दोनों जगह सरकार बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए अच्छे काम के अच्छे परिणाम आएंगे।’ गडकरी ने कहा, ‘हमारा प्रदर्शन ही हमारी ताकत है और लोग हमसे यही उम्मीद करते हैं। हमने अपने अच्छे काम से लोगों में विश्वास पैदा किया है, जिसे हम उन तक लेकर जाएंगे।’ गडकरी ने कहा, ‘मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले (आठ से अधिक) वर्षों में जो काम किया गया है, वह 60 साल के कांग्रेस शासन की तुलना में कहीं अधिक है।’

Read More: प्यार की खातिर कुछ भी करेगा प्रेमी, दरोगा की गाड़ी पर बम फेंकने की दी धमकी, वीडियो वायरल

हरित परिवहन के विकास पर मंत्री ने कहा, ‘हाइड्रोजन हमारा भविष्य का ईंधन है और भारत के भविष्य के वाहन हाइड्रोजन और हरित ईंधन पर चलेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम हर साल 16 लाख करोड़ रुपये के जीवाश्म ईंधन का आयात करते हैं, लेकिन बहुत जल्द हमारे किसान हरित ईंधन और हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करेंगे,’ गडकरी ने देश में राजमार्गों के विकास पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, ‘आने वाले वर्षों में, देश में सार्वजनिक परिवहन में क्रांति आएगी और नए राजमार्ग से प्रमुख शहरों के बीच यात्रा के समय में भारी कमी लाएंगे।

Read More: 70 साल बाद पांच महायोगों के मिलन से बना दुर्लभ संयोग, इन चार राशि के जातकों की चमकने वाली है किस्मत

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय और सरकार भारतीय सड़कों पर दुर्घटना दर को कम करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम 2024 तक सड़क हादसों में 50 फीसदी कमी लाना चाहते थे, लेकिन हम इसे हासिल नहीं कर पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इसके लिए मानव व्यवहार को बदलना होगा क्योंकि लोग अभी भी लाल बत्ती, कार की सीट बेल्ट या हेलमेट लगाने जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। गडकरी ने कम उम्र में भारतीयों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए प्राथमिक स्तर पर सड़क सुरक्षा शिक्षा शुरू करने की जरूरत बताई।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक