भाजपा की हिमगौरी आडके नासिक की महापौर चुनी गईं, शिवसेना को मिला उपमहापौर पद

भाजपा की हिमगौरी आडके नासिक की महापौर चुनी गईं, शिवसेना को मिला उपमहापौर पद

भाजपा की हिमगौरी आडके नासिक की महापौर चुनी गईं, शिवसेना को मिला उपमहापौर पद
Modified Date: February 6, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:48 pm IST

नासिक (महाराष्ट्र), छह फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी की हिमगौरी आहेर-आडके को शुक्रवार को नासिक नगर निगम (एनएमसी) का महापौर और शिवसेना के विलास शिंदे को उप महापौर चुना गया।

भाजपा ने आखिरी समय में शिवसेना को अपने साथ लेने का फैसला किया, और पार्टी की उम्मीदवार सीमा पवार ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे हिमगौरी के महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया।

भाजपा ने एनएमसी चुनाव अकेले लड़ा था, जबकि शिवसेना और राकांपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। 122 सदस्यों वाली एनएमसी में भाजपा के 72 पार्षद हैं, जबकि शिवसेना के 26, शिवसेना (उबाठा) के 15, राकांपा के चार, कांग्रेस के तीन और मनसे का एक पार्षद है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में