Dahi Handi Program Accident News: दही हांडी आयोजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी, इस हाल में मिली महिला

Dahi Handi Program Accident News: पुणे में दही-हंडी कार्यक्रम के लिए बनाया गया लोहे का ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

Dahi Handi Program Accident News: दही हांडी आयोजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी, इस हाल में मिली महिला

Dahi Handi Program Accident News/image: Social Media

Modified Date: September 5, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: September 5, 2026 1:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुणे के ‘ओल्ड सांगवी’ इलाके में दही-हंडी कार्यक्रम में हुआ हादसा।
  • लोहे का ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
  • हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Dahi Handi Program Accident News: पुणे: पुणे के ‘ओल्ड सांगवी’ इलाके में दही-हंडी कार्यक्रम के लिए बनाया गया लोहे का एक अस्थायी ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई, जब ‘विघ्नहर्ता मंडल’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद कर्मचारी लोहे का ढांचा हटा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

Dahi Handi Program Accident News: उन्होंने बताया कि सलमा सलाउद्दीन पठान नामक महिला पर एक भारी हिस्सा गिरा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पठान का बेटा आयोजन करने वाले मंडल से जुड़ा था और उसके परिवार वालों ने आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। परिवार ने पुलिस से यह भी अनुरोध किया है कि वे इस घटना के संबंध में खुद से कोई मामला दर्ज न करें। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ढांचा ढहने की घटना की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.