मुंबई में बीएमसी ने औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जलापूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती की

मुंबई में बीएमसी ने औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जलापूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती की

मुंबई में बीएमसी ने औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जलापूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती की
Modified Date: June 16, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: June 16, 2026 7:12 pm IST

मुंबई, 16 जून (भाषा) मानसून में देरी के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जलाशयों के जलस्तर घटकर 10.35 प्रतिशत रह जाने के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को औद्योगिक, व्यावसायिक और खेल प्रतिष्ठानों को होने वाली जलापूर्ति में 20 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि निर्माण कार्य परियोजनाओं और स्विमिंग पूलों के लिए पानी के कनेक्शन भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, जलापूर्ति में कटौती संबंधी यह निर्णय बुधवार से प्रभावी होगा।

देश की वित्तीय राजधानी को पानी उपलब्ध कराने वाले जलाशयों में उपलब्ध जल भंडार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद ये कदम उठाए गए।

बीएमसी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से ये प्रतिबंध लगाए गए हैं और पेयजल के दुरुपयोग या पानी की बर्बादी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महानगरपालिका ने बताया कि वह पहले ही 15 मई से जलापूर्ति में 10 प्रतिशत कटौती लागू कर चुकी है।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में