ठाणे में आवासीय परिसर में बनी पानी की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत
ठाणे में आवासीय परिसर में बनी पानी की टंकी में गिरने से बच्चे की मौत
ठाणे, 16 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक आवासीय परिसर में बनी पानी की टंकी में गिरने से 13 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को भिवंडी क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि अरहम जमाल खान नामक बालक खेल रहा था और तभी वह आवासीय परिसर में बनी पानी की टंकी में गिर गया।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भिवंडी शहर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि टंकी भूमिगत है या जमीन के ऊपर बनी है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर घटना की आगे जांच की जा रही है।
भाषा मनीषा माधव
माधव

Facebook


