मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद कार में आग लगी; तीन लोगों को बचाया गया
मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद कार में आग लगी; तीन लोगों को बचाया गया
पालघर, 29 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर बुधवार को ‘डिवाइडर’ से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे।
कासा थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुनील माली ने बताया कि आग लगने से कुछ ही क्षण पहले कार सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल लिया गया और इस घटना के कारण व्यस्त मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई से गुजरात जा रही कार आधी रात के आसपास सड़क के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट गई और उसके दरवाजे बंद हो गए, जिससे उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने बताया कि इंजन से धुआं निकलने के ठीक पहले कार सवार तीनों लोगों को पुलिस ने राजमार्ग पर रुके दो ट्रक चालकों की मदद से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।
उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान के तुरंत बाद वाहन में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मियों द्वारा अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद, लपटें तेज हो गईं और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।’’
अधिकारी ने बताया कि एक चिकित्सा दल ने कार सवार तीनों लोगों की जांच की और उन्हें लगभग एक घंटे आराम करने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें अपनी यात्रा फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई।
भाषा यासिर सुरभि
सुरभि

Facebook


