Eye Flu in CG: बारिश की एंट्री के साथ छत्तीसगढ़ में फैली खतरनाक बीमारी! एक महीने में सामने आए 600 से ज्यादा मामले, डॉक्टरों ने लोगों को दी ये नसीहत
बारिश की एंट्री के साथ छत्तीसगढ़ में फैली खतरनाक बीमारी! एक महीने में सामने आए 600 से ज्यादा मामले, Eye Flu infection in Bastar Chhattisgarh
जगदलपुरः Eye Flu infection in Bastar छत्तीसगढ़ के बस्तर में मानसून के साथ आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले एक महीने में जिले में 600 से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिला अस्पताल महारानी और मेडिकल कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही संक्रमण को तेजी से फैला सकती है। लोगों से सावधानी बरतने और डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज कराने की अपील की गई है।
Eye Flu infection in Bastar दरअसल, बारिश के मौसम बढ़ी हुई नमी और धूल के कारण आंखों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कंजंक्टिवाइटिस आंख की बाहरी पारदर्शी झिल्ली में होने वाला वायरल संक्रमण है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकता है। समय पर इलाज और साफ-सफाई रखने से यह बीमारी 7 से 15 दिनों में ठीक हो जाती है। लेकिन घरेलू उपचार या लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है।
सीएमएचओ डॉ. संजय बासक के मुताबिक बारिश के मौसम में आई फ्लू के मामले हर साल सामने आते हैं। फिलहाल महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रोजाना कुछ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। जिले के सभी बीएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञों को निर्देश दिए गए हैं कि हर मरीज की काउंसलिंग करें, समय पर उपचार दें और बचाव के उपायों की जानकारी भी दें। आई फ्लू घबराने वाली बीमारी नहीं है, लेकिन समय पर इलाज और थोड़ी सी सावधानी से इसके फैलाव को आसानी से रोका जा सकता है। ऐसे में यदि आंख लाल हो, पानी आए या जलन महसूस हो तो घरेलू नुस्खों के बजाय तुरंत डॉक्टर से जांच कराना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
ये भी पढ़ें
- Sonipat Viral News: पिता की मौत के बाद भी नहीं पहुंचीं 3 बेटियां, ऑनलाइन 5100 रुपए भेजकर कराया अंतिम संस्कार, वीडियो कॉल पर बोली- “अभी और कितना टाइम लगेगा?”
- School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
- CG Mukhyamantri Lok Kalakar Protsahan Yojana 2026: छत्तीसगढ़ में इन कलाकारों को मिलेंगे ₹24 हजार की प्रोत्साहन राशि….साय सरकार का बड़ा ऐलान, बस करना होगा ये काम….पढ़ें

Facebook


