ठाणे, 29 अगस्त (भाषा) नवी मुंबई में सीबीडी बेलापुर हाईवे ब्रिज के निकट शनिवार को एक कार पुलिस चौकी से टकरा गई, जिससे चालक मामूली रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी के अनुसार, कार चला रहे अमित शर्मा क्षतिग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
भाषा
शुभम देवेंद्र
देवेंद्र