Couple Commits Suicide in Pratapgarh: दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Couple Commits Suicide in Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले में एक निःसंतान दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
Couple Commits Suicide in Pratapgarh/Image Credit: File
- प्रतापगढ़ जिले में एक निःसंतान दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
- निःसंतान होने के चलते दंपति ने आत्महत्या कर ली।
- पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Couple Commits Suicide in Pratapgarh: प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा गांव में बुधवार को एक निःसंतान दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित किया और सपना को एसआरएन हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
Couple Commits Suicide in Pratapgarh: थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा के निवासी सुभाष तिवारी (60) व उसकी पत्नी सपना तिवारी (55) निःसंतान थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने आज बुधवार को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित किया और सपना को एसआरएन हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jawa 42 All Stars Edition Launched: Jawa 42 का नया All Stars एडिशन हुआ लॉन्च, 5 रंगों में आया ये धांसू मॉडल, कीमत जान चौंक जाएंगे
- Ukraine Porn Tax: पोर्न वीडियो अब होगा लीगल… Videos बनाने वालों से वसूला जाएगा टैक्स! इस वजह से यहां की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
- CG Govt Emplyess News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, साय सरकार ने इस चीज के लिए बढ़ाई उम्र सीमा, जल्द जारी होगी गाइडलाइन

Facebook


