छत्तीसगढ़: दुष्कर्म के बाद महिला व उसकी बेटी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

छत्तीसगढ़: दुष्कर्म के बाद महिला व उसकी बेटी की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 02:34 PM IST

रायगढ़, आठ अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी और उसकी 10 माह की बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला 15 जुलाई की रात जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के एक गांव का है और आरोपी की पहचान कोड़ासिया गांव निवासी भिखारीराम नागवंशी के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि जब महिला झोपड़ी में सो रही थी तभी नागवंशी ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से उसपर हमला कर दिया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह गांव में खेत में बनी एक झोपड़ी में अपनी 10 माह की बच्ची के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्ची रोने लगी तो नागवंशी ने गला दबाकर और ईंट प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तथा 21 दिन बाद नागवंशी को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि नागवंशी को शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

भाषा सं संजीव खारी

खारी

शीर्ष 5 समाचार